Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 1, 2026

एआइसीसी की जूम बैठक कांग्रेस प्रदेश धस्माना ने उत्तराखंड की स्थिति से कराया अवगत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोविड19 कंट्रोल रूम की ओर से आज जूम मीटिंग आयोजित कर देश भर में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थितियों की समीक्षा की गई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोविड19 कंट्रोल रूम की ओर से आज जूम मीटिंग आयोजित कर देश भर में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थितियों, कांग्रेस की ओर से स्थापित कंट्रोल रूम की स्थितियां व भूमिका, हर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति व कांग्रेस का योगदान जैसे विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई। एआइसीसी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, सचिव मनीष चतरथ व गुरदीप सप्पल की ओर से समीक्षा की गई।
उत्तराखंड प्रदेश की स्थितियां के बारे में प्रदेश उपाध्यक्ष व कोविड19 कंट्रोल रूम प्रभारी सूर्यकांत धस्माना ने राज्य मुख्यालय व जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नियोजित, अनियंत्रित, असंयमित, आयोजन में आमंत्रण से न केवल उत्तराखंड में, बल्कि पूरे उत्तर भारत में कोरोना विस्फोट हुआ। धस्माना ने बताया कि केवल 20 दिनों में उत्तराखंड मृत्यु दर में देश में पहले नंबर पर पहुंच गया। आज हालात इतने अनियंत्रित हैं कि छोटे से राज्य में मरने वालों की संख्या तीन हजार को छू रहा है।
धस्माना ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 56627 ऐक्टिव केस हैं व कुल 204051 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। यह स्थिति राज्य की भाजापा सरकार की वजह से बनी है। धस्माना ने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन बेडस, आईसीयू व वेंटीलेटरों की भारी कमी है। मरने वालों की संख्या इलाज की कमी की वजह से बढ़ती जा रही है। उन्होंने एआईसीसी से आग्रह किया कि ऑक्सीजन के खाली सिलेंडरों की व्यवस्था करवाने में मदद करें। उनका ट्रस्ट खाली सिलेंडर खरीदने को तैयार है, जो ऑक्सीजन बैंक संचालित कर रहे हैं।
एआईसीसी ने आश्वासन दिया कि एआईसीसी के केंद्रीय कंट्रोल रूम की ओर से राज्यों को हर संभव सहायता की जाएगी। एआईसीसी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बताया कि डॉक्टरी परामर्श के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का पैनल सराहनीय कार्य कर रहा है। इसी प्रकार से प्लाज्मा की उपलब्धता के बारे में भी सूचनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सांझा किया जा रहा है। जूम मीटिंग का संचालन एआईसीसी सचिव मनीष चतरथ ने किया।