Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

घर में नहीं था पति, देवर करने लगा छेड़खानी, विरोध करने पर सरिये से किया हमला

पति किसी काम से बाहर गया था तो इसका फायदा उठाते हुए देवर भाभी के पास पहुंच गया। वह उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर वह आग बबूला हो गया और भाभी पर सरिये से हमला कर दिया।

पति किसी काम से बाहर गया था तो इसका फायदा उठाते हुए देवर भाभी के पास पहुंच गया। वह उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर वह आग बबूला हो गया और भाभी पर सरिये से हमला कर दिया। शोर मचने पर वह भाग निकला। इस पर महिला देवर के खिलाफ शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची।
घटना हरिद्वार जिले में लक्सर क्षेत्र की है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसका देवर उस पर बुरी नियत रखता है। अकेले होने पर उसे अश्लील हरकतें करता है। उसने कई बार देवर को समझाया। पर वह हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि सोमवार को उसका पति काम पर गांव से बाहर गया था। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका देवर वहां आया और अकेली देखकर घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विरोध करने उसने सरिए से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिस पर वह घायल हो गई। इस दौरान शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। तो उसका देवर मौके से भाग निकला। महिला ने देवर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।