पत्नी को पति ही भेज रहा है अश्लील मैसेज, परेशान पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
देहरादून में एक महिला अपने पति की हरकतों से ही परेशान हो चुकी है। आरोप है कि पति उसे अश्लील मैसेज भेजता है। महिला ने पति के खिलाफ रायपुर थाने में शिकायत की है।

देहरादून में एक महिला अपने पति की हरकतों से ही परेशान हो चुकी है। आरोप है कि पति उसे अश्लील मैसेज भेजता है। महिला ने पति के खिलाफ रायपुर थाने में शिकायत की है। फिलहाल दोनों के बीच वैवाहिक मतभेद के चलते कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है।
महिला के मुताबिक पति से विवाद के चलते वह उससे अलग रह रही है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप लगाया कि पति कई दिनों से उसे आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। इसी डर से वह ज्यादातर अपना मोबाइल बंद रखती है। 29 जनवरी की रात जब उसने अपना मोबाइल खोला तो उसके पति का आपत्तिजनक मैसेज मिला।
आरोप है कि पति उसे लगातार परेशान कर रहा है। वह उसके घर में घूसने की कोशिश भी करता है। साथ ही उसे धमकी भी देता है। पुलिस के मुताबिक रायपुर निवासी महिला की रिपोर्ट के आधार पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






