Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

पति करता है रात को रखवाली, भांजा करता है मामी से दुष्कर्म, पति से की शिकायत तो लिया भांजे का पक्ष

एक महिला ने अपने ही भांजे से परेशान होकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला का पति रात को रखवाली के लिए ड्यूटी पर चला जाता है और भांजा उसके साथ दुष्कर्म करता है।

एक महिला ने अपने ही भांजे से परेशान होकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला का पति सुरक्षा गार्ड है। वह रात को रखवाली के लिए ड्यूटी पर चला जाता है और भांजा उसके साथ दुष्कर्म करता है। ऐसा लगातार एक माह से हो रहा है। इसकी शिकायत पति से की गई तो वह भी भांजे का पक्ष लेता नजर आया। फिलहाल पुलिस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना देहरादून के राजपुर क्षेत्र की है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने बच्चों व पति के साथ रहती है। उनके पति का भांजा भी कुछ समय से उनके साथ रहता है। महिला का पति सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह रात की ड्यूटी पर चला जाता है। महिला का आरोप है कि पिछले एक महीने से उसके पति का भांजा उससे पति कि अनुपस्थिति का फायदा उठाकर जबरन दुष्कर्म करता आ रहा है। इसकी शिकायत जब उसने पति से की तो वह अपने भांजे का पक्ष लेने लगा। राजपुर थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed