Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

झगड़े के बाद बच्चे को लेकर घर से निकली पत्नी, पति झूल गया फांसी के फंदे में

किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने गुस्से में जान दे दी। मामला ऋषिकेश का है। बताया जा रहा है कि गत रात झगड़े के बाद पत्नी बेटे को लेकर कहीं चली गई। इस पर पति ने मफलर की सहायता से फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला को ही समाप्त कर दिया।
देहरादून में  ऋषिकेश पुलिस के मुताबिक दीपक गुप्ता ने आज सुबह कोतवाली में सूचना दी कि सुभाष नगर वनखंडी में उनके प्रकाश यादव किराएदार का सुबह से कमरा नहीं खुला। रात को उसका पत्नी से विवाद हो रहा था। उसका कमरा भीतर से बंद है। काफी खटखटाने के बाद भी भीतर से कोई हलचल नहीं हो रही है।
इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जब कमरा नहीं खुला तो स्थानीय लोगों की सहायता से दरवाजे को तोड़ा गया। भीतर प्रकाश यादव का शव पंखे की सहायता से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक प्रकाश यादव राज मिस्त्री का काम करता था।
परिवार में पत्नी आशा व एक पुत्र अजय है। कल रात्रि दोनों पति-पत्नी का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस पर पत्नी रात को ही अपने बच्चे को लेकर कहीं चली। पुलिस के मुताबिक प्रकाश के साले रतन को मोबाइल से सूचना दे दी गई है। पत्नी के विषय में जानकारी प्राप्त की जा रही है कि वह कहां है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।