Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 13, 2026

इडा तूफान ने अमेरिका में मचाई भारी तबाही, 44 लोगों की मौत

अमेरिका में आए जोरदार तूफान इडा ने भीषण तबाही मचाई। तूफान की वजह से आई बाढ़ के चलते न्यूयॉर्क क्षेत्र में गुरुवार को रात भर में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई।

अमेरिका में आए जोरदार तूफान इडा ने भीषण तबाही मचाई। तूफान की वजह से आई बाढ़ के चलते न्यूयॉर्क क्षेत्र में गुरुवार को रात भर में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई। इनमें से कई ऐसे लोग भी शामिल हैं जो इस “ऐतिहासिक” मौसम की घटना के दौरान अपने तहखाने में कैद थे। ये लोग बाढ़ की वजह से मारे गए। अधिकारियों ने इस तूफान के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेवार ठहराया है।
तूफान की वजह से रिकॉर्ड बारिश हुई। बारिश ने न्यूयॉर्क शहर में अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी। सड़कें अचानक नदियों तब्दील हो गईं। साथ ही शहर की सारी सेवाओं को बंद कर दिया गया। सभी जगह पानी भर गया। तूफान की भयावह दृश्य को देखते हुए प्रशासन को आपातकालीन घोषणा करनी पड़ी है।
पूर्वोत्तर अमेरिका तूफान इडा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तूफान के चलते फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी हैं। लागार्डिया और जेएफके हवाई अड्डों के साथ-साथ नेवार्क एयरपोर्ट से सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने संवाददाताओं को बताया कि तूफान की वजह से कम से कम 23 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि इन मौतों में से अधिकांश ऐसे व्यक्ति थे जो अपने वाहनों में फंस गए थे। पुलिस ने कहा कि न्यूयॉर्क शहर में 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 11 ऐसे हैं जो अपने बेसमेंट से बाहर नहीं निकल सके। पीड़ितों की उम्र 2 से 86 साल के बीच है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *