Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 25, 2026

मानव संसाधन है भारत की असली ताकत: डा. वोहरा

राजनयिक रहे डा. दीपक वोहरा ने कहा कि आज भारत की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन है, जो अपार संभावनाओं, अटूट आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से भरा हुआ है। वह देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में जामवंत इफेक्ट विषय पर एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डा. वोहरा ने भारत की वैश्विक पहचान, सांस्कृतिक मूल्यों और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदमों पर प्रकाश डाला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डा. वोहरा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की असली पहचान उसकी नेतृत्व क्षमता, कूटनीति, सैन्य शक्ति, अर्थव्यवस्था, शिक्षा और मजबूत बुनियादी ढांचे से बनती है। आज भारत न केवल सैन्य शक्ति और अर्थव्यवस्था में विश्व में तीसरे स्थान पर है, बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक दूसरों ने भारत की नियति लिखी, अब हमें स्वयं अपना भविष्य गढ़ते हुए आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भारत का निर्माण करना है, जो विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कार्यक्रम में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने डा. दीपक वोहरा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, प्रो वीसी डा. संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा के साथ डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डा. डी. आर. गंगोडकर, डीन ऑफ लॉ डा. डेज़ी अलेक्जेंडर, विभागाध्यक्ष डा. सुधीर जोशी के साथ अन्य विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *