Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 15, 2026

विश्व जल दिवस पर एसआरएचयू में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने ली जल संरक्षण की शपथ

देहरादून में डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर “जहां पानी बहता है, वहां समानता बढ़ती है” थीम के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण, सतत जल प्रबंधन और सामाजिक व लैंगिक समानता के प्रति विद्यार्थियों और समाज को जागरूक करना रहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वाटर एंड सैनिटेशन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने जल उपलब्धता और लैंगिक समानता के बीच गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और समान जल पहुंच महिलाओं और वंचित वर्गों के स्वास्थ्य, गरिमा और सशक्तिकरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस अवसर पर विशेषज्ञ व्याख्यान, विचार-विमर्श सत्र और समेकित जल संसाधन प्रबंधन पर संवाद आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न के हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़, स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज़, स्कूल ऑफ योगा साइंसेज़ और स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों ने जल संरक्षण, सतत विकास और समानता के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक “जल संरक्षण शपथ” के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, समान जल उपलब्धता सुनिश्चित करने और सतत जल प्रबंधन अपनाने का संकल्प लिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *