अमेरिकी वायुसेना के विमान के व्हीलवेल में मिले मानव अंग, काबुल हवाई अड्डे में उड़ान भरने से पहले इसमें छिपे थे लोग
अमेरिकी वायुसेना ने कहा है कि रविवार को अफगानिस्तान के काबुल से उड़ान भरने वाले सी-17 ग्लोबमास्टर के व्हीलवेल में मानव अवशेष पाए गए हैं। इस संबंध में अमेरिका की वायुसेना की ओर से मंगलवार को एक बयान जारी किया गया है। इसमें उन्होंने कहा गया है कि-मानव अवशेष सी-17 ग्लोबमास्टर के व्हीलवेल पर पाए गए, जिसने रविवार को काबुल से उड़ान भरी थी और कतर के अल उदीद एयर बेस पर उतरा था। आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि व्हीलवेल विमान में ऐसा स्थान होता है, जो पहियों के लिए रिक्त होता है। उड़ान भरने के बाद जहाज के पहिए हवा में इस स्थान पर फोल्ड हो जाते हैं। ऐसे में यहां छिपे लोग पहिए इसमें फिट होने के दौरान पिस गए।
सोमवार को इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें नजर आया था कि काबुल हवाई अड्डे से विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद कम से कम तीन अफगान सी-17 ग्लोबमास्टर से गिर गए। क्योंकि वे भागने की कोशिश में विमान के निचले हिस्से में छिप गए थे। अमेरिकी वायु सेना ने बयान में कहा कि-अमेरिकी वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर रविवार को हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उपकरणों को लेकर उतरा था। ये की लोगों की निकासी में मदद के लिए वहां गया था। इससे पहले की विमान को खाली किया जाता तभी विमान को सैंकड़ों की संख्या में अफगानों ने घेर लिया था। बिगड़ती स्थिति के कारण चालक दल जल्द से हवाई क्षेत्र से वापस रवाना हो गया।
वायुसेना की ओर से कहा गया कि-सी-17 के पहिए वाले स्थान पर कतर के अल उदीद एयरबेस पर उतरने के बाद मानव अवशेष पाए गए। सोमवार को एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें अफगान एक सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से नीचे गिर गए थे। ऐसा लगता है कि हताश अफगान या तो सी-17 के विमान के पहिये से या फिर लैंडिंग गेयर से चिपके हुए थे। विमान के उड़ान भरते ही भारी फोर्स के चलते बाहर निकल गए।
पिछले दस दिनों में काबुल एयरपोर्ट पर कम से कम दस लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। तालिबान के काबुल पर कब्जा करने के बाद देश से भागने की कोशिश में हजारों लोगों ने विमान पकड़ने की कोशिश की है। अधिकारियों का मानना है कि लोगों को एयरपोर्ट पर उड़ानों की उपलब्धता के बारे में गलत सूचना दी गई थी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



