Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

रूसी हमले की खौफनाक वीडियो आई सामने, टैंक ने माचिस की डिब्बी की तरह कुचल दिया कार को, फिर भी बच गया चालक

रूस के यूक्रेन पर हमले की सोशल मीडिया में कई तरह की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। इन सबके बीच एक ऐसी खौफनाक वीडियो सामने आई, जिसे देखकर हर कोई सिहर उठेगा।

रूस के यूक्रेन पर हमले की सोशल मीडिया में कई तरह की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। इन सबके बीच एक ऐसी खौफनाक वीडियो सामने आई, जिसे देखकर हर कोई सिहर उठेगा। रूसी सेना के यूक्रेन की राजधानी कीव में बढ़ते हमलों के दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखकर विश्वास नहीं होगा कि कार में बैठा व्यक्ति बच गया होगा। वीडियो में एक टैंक कार को माचिस की डिब्बी की तरह कुचलता हुआ आगे निकल गया। इसके कार के परखच्चे उड़ गए।
यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का आक्रमण लगातार तेज होता जा रहा है। हालांकि इतने बड़े हमले के बावजूद कार का ड्राइवर आश्चर्यजनक तरीके से अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। यह घटना कीव में संसदीय परिसर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर हुई। स्काई न्यूज के मुताबिक, उसने गूगल मैप्स और अन्य फुटेज का मिलान कर इस घटनास्थल की पुष्टि की है। वीडियो में दिखता है कि एक कार सुनसान रोड पर आगे बढ़ती जा रही है, लेकिन कुछ पलों में ही एक टैंक सड़क पर आ जाता है और कार को कुचलने के लिए आगे बढ़ता है और कुचल कर वापस चला जाता है।

इस दौरान वहां चीख पुकार की आवाजें भी आती हैं। टैंक के वहां से चले जाने के बाद तमाम प्रत्यक्षदर्शी मौके पर पहुंचते हैं और कार के अंदर से ड्राइवर को बाहर निकालते हैं। उसे ज्यादा चोटें नहीं आई थीं। कार माचिस की डिब्बी की तरह पूरी तरह पिचक चुकी थी। द सन का कहना है कि ये टैंक स्ट्रेला-10 प्रतीत होता है। ऐसे टैंक का इस्तेमाल रूसी और यूक्रेनी सेना दोनों ही करती है। माना जा रहा है कि इस टैंक का इस्तेमाल रूसी समर्थक तत्व कर रहे थे। सोशल मीडिया में इस वीडियो को नौ मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।