होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निदेशक को गिनाई समस्याएं

होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त निदेशक आनंद भट्ट से मुलाकात कर उन्हें फार्मेसिस्टों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान निदेशक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत भी किया गया। एसोसिएशन ने उन्हें बताया कि फार्मेसिस्टों की काफी समय से मांगें लंबित चली आ रही हैं। इसके निस्तारण के लिए वे जरूर पहल करेंगे। ऐसा उन्हें विश्वास है।
फार्मेसिस्टों ने वर्ष 2007 मे नियुक्त फार्मासिस्टो को प्रथम एसीपी का लाभ अनुमन्य करना, फार्मासिस्ट सवंर्ग के ढांचे का पुनर्गठन, औषधि ढुलान में आ रही समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। इस पर निदेशक ने सभी मांगो पर आश्वासन दिया है कि फार्मासिस्टो की मांगो पर जल्द सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि पुरानी मांगो का निराकरण कर दिया जायेगा। इस मौके पर आशिष यादव, प्रवेश उनियाल, बृजेश काला, अनिल कुमार, अजयकान्त गैरोला, दान सिंह नपलच्याल, शैलेन्द्र बुटोला आदि उपस्थित थे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






