Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 21, 2026

छह दिसंबर मनाया जाएगा होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा दिवस, परेड की चल रही तैयारी, सीएम लेगे सलामी

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के दिन छह दिसंबर ननूरखेड़ा भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया जाएगा। इसमें होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा संगठन की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। इसकी तैयारी मैदान में चल रही है। परेड की सलामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लेंगे।
देहरादून में नागरिक सुरक्षा संगठन के मुख्य वार्डन डॉ. सतीश अग्रवाल ने बताया कि इस दिन सुबह करीब दस बजे समारोह शुरू हो जाएगा। समारोह ननूरखेड़ा स्थिति होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा के निदेशालय के मैदान में होगा। इसकी तैयारी जोरों से चल रही हैं। इसमें परेड में होमगार्ड्स के जवानों के साथ ही नागरिक सुरक्षा संगठन की ओर से अग्निशमन का प्रदर्शन, प्राथमिक चिकित्सा एवं बचाव दल का प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम में कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा पुष्पक ज्योति, पूर्व मुख्य वार्डन चंद्रगुप्त विक्रम भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही इस दिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड के जवानों के साथ ही नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।