Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

ग्राफिक एरा मे आइटी के एचओडी प्रो. महाजन का कोरोना से निधन

देहरादून में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इंफ्रॉमेशन टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष महाजन की कोरोना ने जान ले ली। लोकप्रिय शिक्षक प्रो. महाजन के निधन की खबर मिलते ही ग्राफिक एरा में शोक छा गया।

ग्राफिक एरा के आईटी के एचओडी 49 वर्षीय मनीष महाजन हरिद्वार के निवासी थे। कुछ दिन पहले कोरोना का संक्रमण होने पर उन्हें सैनर्जी अस्पताल में भर्ती किया गया था। काफी प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज देर शाम प्रो. महाजन ने आखिरी सांस ली। वह हरिद्वार के निवासी थे और कई वर्षों से यहां निवास कर रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को बिलखता छोड़ गये।
प्रो. महाजन के निधन की सूचना से ग्राफिक एरा में शोक छा गया है। ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्क्ष डॉ. कमल घनशाला ने गहन शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिक्षा क्षेत्र की एक बड़ी क्षति है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।