Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में 25 मई को एचएम अटेम्प्ट करेगा चाय का रिकॉर्ड, बनाई जाएगी 400 किस्म की चाय

लिम्का बुक में दो कीर्तिमानों के लिए एक साथ नाम दर्ज करने के बाद ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का होटल मैनेजमेंट विभाग एक और रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करने जा रहा है। विभाग के एक्सपर्ट्स 25 मई गुरुवार को 400 किस्मों की चाय बना कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इसके लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। इस कैटेगरी में अब तक 249 किस्मों की चाय का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका से है। ग्राफिक एरा के पास अब तक एचएम विभाग से दो गिनीज और छह लिम्का बुक रिकॉर्ड्स हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि इस महीने की 11 तारीख को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सबसे कम समय में सबसे ज्यादा मोमोज और डेयरी बेस्ड बेवरेजेस बनाने का रिकॉर्ड ग्राफिक एरा के नाम दर्ज किया था। 400 किस्मों की चाय का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास विभाग इसके मात्र पंद्रह दिन के भीतर कर रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विभाग के एक्सपर्ट्स ने बताया कि चाय की 400 किस्मों में हर्बल और ऑर्गेनिक वेराइटीज के साथ राज्य, देश और विदेशों में पीने जाने वाली कुछ खास किस्मों की चाय भी होगी। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के ऑब्जर्वर्स पूरे वक्त कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और पुरे कार्यक्रम की अनकट वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

विभाग ने पिछले वर्ष 6 मई को मोमोज और 21 मई डेयरी बेस्ड बेवरेजेस बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। एचएम के एक्सपर्ट ने रिकॉर्ड समय में 2496 तरह के मोमोज और 560 तरह के डेयरी बेस्ड बेवरेजेस बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इन रिकॉर्ड्स को आधिकारिक तौर पर इस महीने की 11 तारीक को रजिस्टर किया था। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के पास अब एचएम विभाग के दो गिनेस और छह लिम्का बुक रिकॉर्ड्स हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।