Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

हिंदी कविता, कप्फू चौहान के उप गढ़ में, वीरान नजारा क्या देखा !

कप्फू चौहान के उप गढ़ में, वीरान नजारा क्या देखा !
उषा काल में जब मैं जागा, कु कु कु आवाज सुनी !
कहीं फाख्ता कप्फू बोला, स्मरण हुए रामतीर्थ मुनि।
कप्फू चौहान के उप गढ़ में, वीरान नजारा क्या देखा !
शस्य श्यामला इस धरती पर, क्यों खींच दी लक्ष्मणरेखा।
विराट दृश्य देखा झील का, नौकायन को मन भाया ।
पास डोबरा रौलियाकोट तक, आल्हादित थी यह काया।
कल रव स्वर से खगकुल के, संगीत फव्वारा फूट पड़ा ।
कप्फू चौहान के उप गढ़ में अब, सागर का निर्माण हुआ ।
स्वर्ण रश्मियां उगते सूरज की, मुख मंडल पर आन पड़ी।
लहरों में तूफान आ गया, सृष्टि समाई ज्योति जली।
चहल पहल की इस धरती पर, क्यों आज उदासी छाई है ?
मां की ममता की चादर वह, क्यों हमसे है अब दूर हुई ?
समा गई संस्कृति पानी में, एक कथित इतिहास बना !
कप्फू चौहान के उप गढ़ में, सुमन सागर विस्तार हुआ।
कहीं किवदंती हम भी बने ना, जैसे कप्फू का गढ़ है बना ।
रामतीर्थ सुमन सागर में, सामंत शाही का पाप धूला ।
उषा काल में जब मैं जागा, कु कु कु आवाज सुनी !

कहीं फाख्ता कप्फू बोला, स्मरण हुए रामतीर्थ मुनि !

कवि का परिचय
नाम -सोमवारी लाल सकलानी, निशांत।
मूल निवास – हवेली (सकलाना) टिहरी गढ़वाल।
निवास -सुमन कॉलोनी चंबा, टिहरी।
शिक्षा – एम ए (अंग्रेजी, हिंदी) बी एड
उपलब्धियां – विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में लेख, कविताएं, समीक्षाएं, कहानियां,संस्मरण आदि प्रकाशित।
दिव्य – श्री खंड (काव्य कृति)
छंदवासिनी (जय श्री नंदा जी)
पुरस्कार – स्व बचन सिंह नेगी स्मृति सम्मान 2012
भूषण अवॉर्ड 2013
श्री देव सुमन साहित्य शिक्षा सम्मान 2016
हेंवलवनी सम्मान 2019
सचिव – उत्तराखंड शोध संस्थान ,चंबा टिहरी गढ़वाल इकाई।
सेवानिवृत्त प्रवक्ता ( प्रभारी प्रधानाचार्य) रा इ का कांडीखाल, टिहरी गढ़वाल।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।