Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 28, 2026

ग्राफिक एरा में हिंदी पखवाड़ा, सांस्कृतिक समारोह के साथ कई प्रतियोगिता आयोजित, गैर हिन्दी भाषी भी हुए शामिल

ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय देहरादून में काव्यांजलि साहित्यिक समीति ने धूम-धाम से हिन्दी पखवाड़ा मनाया। ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय जसोला ने हिन्दी पखवाड़े में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। इन कार्यक्रमों में हिन्दी भाषा एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित श्रुतिलेख, बूझो तो जानू, मनोरंजक पहेली खेल, संस्कृत श्लोक एव हिन्दी साहित्य प्रस्तुति, भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हिन्दी भाषा के उत्थान एवं छात्रों में भाषा के प्रति प्रेम जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रंगारंग कार्यक्रम में छात्रों ने लाके नृत्य, पहाड़ी जागर, भगवान शिव एवं पार्वती पर आधारित नृत्य नाट्य का मंचन किया। सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।(खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर प्रकाशित वार्षिक साहित्यिक पत्रिका ‘अभिव्यक्ति’ का विमोचन कुलपति प्रो. संजय जसोला एवं कुलसचिव प्रो. दिनेश जोशी ने किया। कार्यक्रम में डायरेक्टर जनरल प्रो. एच. एन. नागाराजा, प्रो. अमल शंकर शुक्ला, मेजर जनरल ओ. पी. सोनी, अभिषेक भारद्वाज कार्यक्रम में मौजूद रहे। खास बात यह रही कि गैर हिन्दी भाषा राज्यों और दूसरे देशों के छात्र-छात्राएं भी हिन्दी से जुड़े इस समारोह में बड़े जोश के साथ शामिल हुए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।