Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 3, 2026

हिंदी दिवस: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

देहरादून में डोईवाला स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में हिंदी दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने निबंध, काव्य व वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी मातृ भाषा है, मात्र एक भाषा नहीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एसआरएचयू के के नर्सिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, बायो साइंसेज, योगा साइंसेज, मेडिकल कॉलेज सहित समस्त कॉलेज में हिंदी दिवस पर गतिविधियां आयोजित की गई। कुलाधिपति डॉ.विजय धस्माना ने अपने संदेश में कहा कि हिन्दी वर्षों से न केवल भारतीय संस्कृति के प्रसार का एक महत्वपूर्ण माध्यम रही है, बल्कि हिन्दी ने संस्कृतियों के आदान-प्रदान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिन्दी राष्ट्रभाषा के बाद विश्वभाषा का रूप भी धारण कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हिमालयन स्कूल ऑफ योगा साइंसेज (एचएसवाईएस) में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अजय दुबे, डॉ.राम नारायण मिश्र, डॉ. सोमलता झा ने संयुक्त रुप से छात्र-छात्राओं से राष्ट्रभाषा हिंदी को सम्मान देने का आह्वान किया। वहीं, हिमालयन स्कूल ऑफ बायो साइंसेज (एचएसबीएस) के प्राचार्य डॉ.संजय गुप्ता ने कहा कि हिन्दी का राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संदर्भ दोंनों बहुत ही महत्वपूर्ण है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग सहित मैनेजमेंट व इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने नाटिका, भाषण, कविता उच्चारण व निबंध व वाद-विवाद गतिविधि के जरिये हिंदी की उपलब्धियों व चुनौतियों को सामने रखा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।