Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 1, 2026

आंगनवाड़ी केन्‍द्र में हिमश्री फाउंडेशन ने नन्हे मुन्नों के बीच बांटी खुशियां

हिमश्री फाउण्‍डेशन की ओर से शिक्षा ज्‍योति कार्यक्रम के तहत देहरादून में आगनवाड़ी केन्द्र सैनिक बस्ती -2, कौलागढ़ के बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा  को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

हिमश्री फाउण्‍डेशन की ओर से शिक्षा ज्‍योति कार्यक्रम के तहत देहरादून में आगनवाड़ी केन्द्र सैनिक बस्ती -2, कौलागढ़ के बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा  को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने गाने गाए, नृत्य किया साथ ही उन्होंने पेंटिंग के माध्यम से अपनी प्रतिमा को उजागर किया।
इस अवसर पर संस्था की कार्यक्रम समन्वयक रीता भारद्वाज ने संस्था के क्रिया कलापों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था द्वारा अब तक 500 से भी ज्यादा गरीब व बेसहारा बच्चों को निशुल्क स्‍टेशनरी जैसे कापी, पेन्सिल, पेन व अन्‍य पठन पाठन सामग्री और बैग, जूते आदि सामान का वितरण किया जा चुका है। भविष्य में इन सभी बच्चों को एक बहुमुखी प्रतिभा मंच पर लाने की कार्य योजना पर  कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी केन्द्र संचालिका मीना शर्मा ने कहा ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में उत्साह व छुपी प्रतिभाओं को उजागर करने में मदद मिलेंगी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि समाजसेवी सुषमा ने बच्चों को कलर बुक, कॉपी, स्टेशनरी व चॉकलेट आदि वॉट कर प्रोत्साहित किया। उन्होने कहा ऐसे कार्यक्रमों से निर्धन व असहाय बच्‍चों को एक मंच प्राप्त होगा। असहाय परिवारों के बच्चों के आदर्श मंच में संगिती, राहुल, रोहन, आदित्य ओमराज, रीना आदि मौजूद थे।