Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

एसआरएचयू में हिमोत्सव: दूसरे दिन भी खूब मचा धमाल, स्पोर्ट्स सहित विभिन्न अवॉर्ड से 200 से ज्यादा विद्यार्थी सम्मानित

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट के स्थापना दिवस समारोह ‘हिमोत्सव-2023’ के दूसरे दिन की शाम भी भारतीय लोक संस्कृति के रंग में नजर आई। समारोह के दूसरे दिन छात्र-छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रमों में प्रतिभागियों के साथ मौजूद छात्र-छात्राएं भी जमकर झूमे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एसआरएचयू में हिमोत्सव के दूसरे दिन सांस्कितक संध्या का शुभारंभ कुलपति डॉ. विजय धस्माना व प्रति कुलपति डॉ.विजेंद्र चौहान ने संस्थापक डॉ.स्वामी राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। करीब तीन घंटे तक आयोजित समारोह में गढ़वाली, पंजाबी, गुजराती, बंगाली, असमी सहित विभिन्न भारतीय संस्कृतियों का समावेश देखने को मिला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

हिमालयन स्कूल ऑफ बायो साइंसेज से युक्ता ग्रुप द्वारा गणेश वंदना के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मैनेजमेंट कॉलेज से दृष्टि ग्रुप ने गुजराती संस्कृति के रंग बिखेरे। इंजीनियरिंग कॉलेज से माधिका ग्रुप व मैनेजमेंट से दिव्या ग्रुप ने पंजाबी डांस की धमाकेदार प्रस्तुति दती। योगा साइंस कॉलेज से नित्या ग्रुप ने राधे-कृष्ण पर आधारित रासलीला से दर्शकों को भाव-विभोर किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

पैरामेडिकल से अवंतिका ग्रुप ने असमी व नर्सिंग से मोनिका ग्रुप ने गुजराती संस्कृति का रंग घोला। नर्सिंग से खुशी ग्रुप ने दक्षिण भारत की सांस्कृतिक विरासत को डांस के साथ प्रस्तुत किया। आखिर में पैरामेडिकल से शिखा ग्रुप ने भगवान शिव-पार्वती पर आधारित डांस ड्रामा की यादगार प्रस्तुति के साथ पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन में छात्र-छात्राओं ने ही किया, जिसमें हर्षिता, दिव्यांशु, सिमरन, राहुल, रितिका, शाहवत, यथार्थ व अल्का आदिन ने सहयोग दिया।
सोलो सॉन्ग व डांस
कुलदीप, निधि, लुंबिना जोशी, डॉ.दीपक, दीगांत कपूर, डॉ.पियुष राय, आयुषी सनथानम, उमंग उनियाल, सिमरन थापा, मनीष, डॉ. विकास सिंह। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

करीब 200 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
हिमोत्सव के दूसरे दिन सुबह 11 विश्वविद्यालय के सभागार छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस को बेस्ट कॉलेज इन इंटर स्कूल स्पोर्ट्स चुना गया। हिमालयन स्कूल ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी से बीसीए के छात्र राहुल नेगी (छात्र) व सिमरनजीत कौर, प्रिया नेगी (छात्रा वर्ग) में बेस्ट एथलीट चुना गया। इसके अतिरिक्त करीब 78 छात्राओं को एकेडमिक अवॉर्ड, 63 छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा, 14 छात्र-छात्राओं को श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित द्वितीय वैल्यू एजुकेशन अवॉर्ड, 41 छात्र-छात्राओं को लिटरेरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।