Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 26, 2026

ग्राफिक एरा में हिमालयन फूड फेस्ट, महके पहाड़ों के व्यंजन

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में हिमालयन फूड फेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली और नेपाली थाली के साथ हिमालयी क्षेत्र के जायकों को प्रस्तुत किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फूड फेस्ट में छात्र-छात्राओं ने हिमालयी क्षेत्र के पारंपरिक जायकों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया। इस फेस्ट में तैयार किए गए व्यंजन कौशल ज्योति योजना के तहत होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं ने बनाए। इस योजना के तहत उत्तराखंड के गरीब परिवारों के बच्चों को निशुल्क होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फूड फेस्ट में गढ़वाली थाली तैयार की गई, जिसमें दाल की पकौड़ी, भांग की चटनी, स्वाले, फाणु, आलू के गुटके, कुमाऊंनी रायता और झंगोरे की खीर शामिल रही। वहीं नेपाली थाली में सेल रोटी, गुरखाली चटनी और मोमो के जरिए नेपाली खान-पान की विविधता को प्रस्तुत किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके साथ हिमालयन मॉकटेल्स में बुरांश और माल्टा जैसे पहाड़ी फलों का इस्तेमाल कर पारंपरिक स्वाद को नए अंदाज में पेश किया गया। इस फूड फेस्टिवल का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट ने किया। कार्यक्रम में डिपार्टमेंट हेड डा. अमर डबराल के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।