Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

Video: चारधाम यात्रा पर हाईकोर्ट की रोक राज्य सरकार की लापरवाही का नतीजा, सरकार नहीं चाहती कि यात्रा होः धस्माना

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आज उच्च न्यायालय नैनीताल की ओर से लगाए गए प्रतिबंध पर कांग्रेस पार्टी ने राज्य की भाजपा सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आज उच्च न्यायालय नैनीताल की ओर से लगाए गए प्रतिबंध पर कांग्रेस पार्टी ने राज्य की भाजपा सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार चाहती है नहीं थी कि इस बार चार धाम यात्रा चले। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पत्रकारों से वार्ता में उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार उच्च न्यायालय की चिंताओं के निराकरण नहीं कर पाई जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट लगातार सरकार से चार धाम यात्रा की तैयारियों के बारे में जवाब मांग रहा था। आरटी-पीसीआर, एन्टीजन टेस्ट, ऑक्सीजन, आइसीयू की व्यवस्था व यात्रियों की संख्या का नियंत्रण, ये माननीय उच्च न्यायालय की मुख्य चिंताएं थी। इन विषयों पर न्यायालय राज्य सरकार को फटकार लगा चुका था कि कुंभ जैसे हालात नहीं होने दिए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसके बावजूद चार धामयात्रा के पुख्ता इंतजाम के बारे में कोर्ट को संतुष्ट जवाब दाखिल नहीं कर पाई। इसके कारण आज का निर्णय आया। धस्माना ने कहा कि वास्तविकता यह है कि एक तो राज्य सरकार की पूरी तैयारियां नहीं हैं, दूसरा देवस्थानम बोर्ड के विरोध में चारों धामों में पंडा पुरोहित इस समय सरकार के खिलाफ आंदोलन चला रहा है। इसलिए सरकार खुद ही चाहती थी कि यात्रा ना हो, किन्तु इसका दोष व अपने सर न लेकर हाई कोर्ट का बहाना चाहती थी जो उसको मिल गया।
धस्माना ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड के पांच लाख परिवारों के रोटी रोजी का जरिया है। पिछले दो वर्षों से कोरोना की वजह से यात्रा जिस तरह प्रभावित हुई है, उससे लाखों लोगों की रोटी रोजी खत्म हो गयी। धस्माना ने कहा कि इतनी बड़ी मुसीबत में भाजपा सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैय्या लाखों लोगों पर भारी पड़ रहा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।