Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

इधर आप नेता सत्येंद्र जैन ने हिमाचल में मारा जोर, उधर उन्हें ईडी ने किया गिरफ्तार, आप ने कहा-हिमाचल में बीजेपी की हार के डर से हुई गिरफ्तारी

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन इन दिनों मिशन हिमाचल पर पूरा जोर मार रहे थे। साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन इन दिनों मिशन हिमाचल पर पूरा जोर मार रहे थे। साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, आज सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में आप की मुहिम को हिमाचल में झटका लगेगा या फिर इस मामले को पार्टी भुनाने का प्रयास करते हुए वोट की राजनीति में बदलेगी, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का ईडी का मामला अगस्त 2017 में सीबीआई द्वारा उनके और अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया था। ये मामला आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में दर्ज है।
ईडी की जांच में पाया गया कि 2015-16 की अवधि के दौरान जब सत्येंद्र जैन एक लोक सेवक थे। उनके द्वारा लाभकारी स्वामित्व वाली और नियंत्रित कंपनियों को हवाला मार्ग के माध्यम से कोलकाता बेस्ड एंट्री ऑपरेटरों को नकद ट्रांसफर के बदले शेल कंपनियों (Shell Companies) से 4.81 करोड़ रुपये की स्थानीय एंट्री प्राप्त हुईं। ईडी ने उल्लेख किया है कि इस रकम का उपयोग जमीन की सीधी खरीद या दिल्ली और उसके आसपास कृषि भूमि की खरीद हेतु लिए गए ऋण की अदायगी के लिए किया गया था। इस गिरफ्तारी पर दिल्‍ली सरकार के उप मुख्‍यमंत्री और ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सत्येंद्र जैन काी गिरफ्तारी पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सत्‍येंद्र जैन के खिलाफ आठ साल से फर्जी केस चलाया जा रहा है। अभी तक कई बार ED बुला चुकी है। बीच में कई साल ED ने बुलाना भी बंद कर दिया था। क्योंकि उन्हें कुछ मिला ही नहीं। अब फिर शुरू कर दिया क्योंकि जैन हिमाचल के इलेक्शन इंचार्ज हैं। उन्होंने आगे कहा कि-हिमाचल में भाजपा बुरी तरह से हार रही है। इसीलिए सत्येंद्र जैन को आज गिरफ़्तार किया गया है। ताकि वो हिमाचल न जा सकें। वे कुछ दिनों में छूट जाएँगे, क्योंकि केस बिलकुल फ़र्ज़ी है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।