उत्तराखंड में झमाझम बारिश, लौटी सर्दी, पर्वतों पर होगी बर्फबारी, देहरादून सहित राज्यभर में गिरेगा तापमान
उत्तराखंड में सितंबर 2025 माह के बाद से अब मार्च माह में बारिश का ठीकठाक दौर शुरू हो गया है। हालांकि, उक्त अवधि के दौरान बीच बीच में कभी कभार बारिश हुई, लेकिन सर्दियों की बारिश पर्याप्त नहीं हुई। इससे मार्च माह की शुरूआत में ही होली पर्व से पहले राज्य के मैदानी जिलों में गर्मी से लोग असहज होने लगे थे। अब एक बार फिर से मैदानी क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू होने से सर्दी लौटने लगी है। पर्वतीय क्षेत्र में तो वैसे भी गर्मियों में अधिकांश जिले ठंडे रहते हैं। अनुमान है कि अब कुछ दिनों तक राज्य में गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। आज गुरुवार 19 मार्च को देहरादून सहित राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही कहीं कहीं धूप और कहीं कहीं बादल छाए हुए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 19 और 20 मार्च को राज्य के जिलों में अधिकांश स्थानों पर गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3000 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी भी संभावित है। 21 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना है। देहरादून, टिहरी, नैनीताल जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 22 से 25 मार्च तक भी राज्यभर में लगभग इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तीन दिन का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक दो दिन में राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। आज 19 मार्च को राज्य के बारिश प्रभावित जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश, पर्वतीय क्षेत्र में भारी बर्फबारी, गर्जन के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है मद्देनजर ओरेंज अलर्ट है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 मार्च के लिए अधिकांश जिलों के लिए और 21 मार्च के लिए कुछ पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
गुरुवार 19 मार्च की दोपहर करीब सवा 12 बजे तक देहरादून का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। 20 से 26 मार्च तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 14, 19, 22, 21, 22, 24, 25 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान नौ, 11, 12, 11, 12, 14, 14 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में साफ है कि कल 20 मार्च को देहरादून में सर्द मौसम रहेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


