देहरादून सहित उत्तराखंड के कई हिस्सों में घुमड़ घुमड़ कर बरस रहे मेघ, पांच दिन का अलर्ट जारी
अब उत्तराखंड में जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार 15 जून की सुबह करीब पौने 10 बजे से देहरादून में जोरदार बारिश हो रही है। इसके शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव की समस्या से भी लोगों की परेशानी बढ़ गई है। घुमड़ घुमड़ कर बादल बरस रहे हैं। इसी तरह की बारिश राज्य के अन्य कई जिलों में भी हो रही है। अनुमान है कि आने वाले चार पांच दिन में राज्य के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 15 जून 21 जून तक राज्य के जिलों में अधिकांश जगह या अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश के दौरान बादल गरजेंगे और आकाशीय बिजली भी चमकेगी। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पांच दिन का अलर्ट
मौसम विभाग ने 15 जून से लेकर 19 जून तक के लिए राज्य के जिलों में कहीं कहीं ओरेंज अलर्ट तो कहीं, येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं कहीं भारी बारिश होगी। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकेगी। 40 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चलने की भी उम्मीद है। पर्वतीय इलाकों में संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की भी संभावना जताई गई है। नदी नालों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
रविवार 15 जून की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। 16 से 22 जून तक देहरादून में हर दिन बारिश संभव है। इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 29, 28, 29, 28, 28, 28 डिग्री रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 जून तक 24 डिग्री और 22 जून को 23 डिग्री के करीब रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



