Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

उत्तराखंड में आड़ी तिरछी भारी बारिश का क्रम जारी, कल से कई जिलों में दो दिन ओरेंज अलर्ट, केदारनाथ यात्रा रोकी, दून में गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार की देर रात के बाद से शनिवार तड़के तक देहरादून सहित राज्य के कई स्थानों पर बहुत जोर की बारिश हुई। बारिश भी आड़ी तिरछी हुई। बौछारें इतनी तेज थी कि देखकर ही कोई डर जाए। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन के चलते सड़कों का बंद होना जारी है। हालांकि, विभिन्न एजेंसियां यातायात को सुचारु करने में लगातार जुटी हैं। बारिश से प्रदेश में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। केदारनाथ यात्रा बाधित है। वहीं श्रीनगर गढ़वाल में घरों के अंदर पानी घुस गया। फिलहाल एक सप्ताह तक भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
आज शनिवार 26 जुलाई की सुबह से ही देहरादून सहित कई जिलों में कहीं कहीं बादल और कहीं कहीं आसमान साफ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थान पर और मैदानी जिलों में कुछ स्थान पर गर्जन और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। 27 जुलाई से लेकर एक अगस्त तक राज्य के अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का अलर्ट
26 जुलाई के लिए राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश, कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। इस दिन राज्य के जिलों के लिए येलो अलर्ट है। 27 जुलाई को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, 28 जुलाई को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट है। शेष जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 29 और 30 जुलाई को राज्यभर के जिलों में येलो अलर्ट है। बारिश के दौरान पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन, नदी और नालों का जल प्रवाह बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने के साथ ही सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शनिवार 26 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान संभावित अधिकतम सीमा 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 24 डिग्री की संभावना है। 27 जुलाई से लेकर दो अगस्त तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 26, 26, 28, 28, 28, 29 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24, 23, 24, 23, 23, 22, 22 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में साफ है कि न्यूनतम तापमान कम होने से रात को गर्मी से राहत मिल सकती है। दो अगस्त तक देहरादून में हर दिन बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।