Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 16, 2026

उत्तराखंड में झमाझम बारिश का दौर शुरू, देहरादून सहित कई जिलों में लौटी सर्दी

उत्तराखंड में मार्च की गर्मी से राहत देने वाली बारिश का दौर शुरू हो चुका है। राजधानी देहरादून सहित राज्य के कई जिलों में एक बार फिर से सर्दी लौटने लगी है। रविवार 15 मार्च की शाम से देहरादून में बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर रात तक जारी रहा। तेज हवाओं ने भी वातावरण को सर्द बना दिया और एक बार फिर से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। साथ ही अधिकांश जगह में पंखे बंद हो गए। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर आगामी एक सप्ताह तक चल सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल आज 16 मार्च की सुबह से राजधानी देहरादून सहित कई मैदानी क्षेत्र में धूप खिल गई थी। कहीं कहीं बादल भी हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 16 मार्च को राज्य के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर, मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के साथ हो सकती है। 3200 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। 17 मार्च को बारिश की रफ्तार कम हो सकती है। पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

18 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के साथ हो सकती है। 3300 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी, मैदानी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 19 मार्च से लेकर 22 मार्च तक पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर, मैदानी जिलों में हल्की से मध्यम, या फिर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान भी पर्वतीय जिलों में बर्फबारी संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक से लेकर सामान्य से काफी नीचे रहा। पर्वतीय क्षेत्र में सामान्य से काफी नीचे रहा। मौसम विभाग ने आज 16 मार्च के लिए कई पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार की हवा चलने का येलो अलर्ट, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत जिले के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बारिश के तीव्र दौर भी चल सकते हैं। 18 से 20 मार्च तक के लिए इसी तरह की बारिश का येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
सोमवार 16 मार्च की पूर्वाह्न करीब पौने 11 बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 22 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। 17 से 23 मार्च तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 23, 24, 20, 17, 20, 22, 23 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 13, 14, 13, 10, 11, 12, 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। साथ ही इस दौरान हर दिन देहरादून में बादल छाए रहेंगे। 16, 20 और 21 मार्च को देहरादून में बारिश की भी संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *