Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में कल से फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर, 21 अगस्त तक रहेगा जारी, इन जिलों में दो दिन का ओरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। ये कल यानी 18 अगस्त से शुरू होगा और 21 अगस्त तक जारी रहेगा। इन अवधि में दो दिन 19 और 20 अगस्त का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में एक बार फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। ये कल यानी 18 अगस्त से शुरू होगा और 21 अगस्त तक जारी रहेगा। इन अवधि में दो दिन 19 और 20 अगस्त का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 19 और 21 अगस्त का यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग के मुताबिक 19 और 20 अगस्त को पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन, चट्टानों के दरकने से सड़कें बाधित होने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। कहीं कहीं नालों और नदियों का जल प्रवाह तेज होगा। मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है। नदी किनारे बस्तियों के लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़कों पर न निकलने की सलाह भी जारी की गई है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 18 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन और बौछार के साथ हो सकती है। गढ़वाल मंडल में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।
उन्होंने बताया कि 19 और 20 अगस्त को उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, चमोली, देहरादन जिलों में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में दो दिन का ओरेंज अलर्ट है। साथ ही पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं। 21 अगस्त को पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।