Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

उत्तराखंड के कई जिलों में तीन दिन भारी बारिश, कल होगा सबसे ठंडा दिन, 29 सितंबर से थमेगी बारिश

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ों में भूस्खलन हो रहा है और सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। फिलहाल 28 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना है। इसके बाद 29 सितंबर से बारिश थम सकती है। राज्य के कई जिलों में आज और कल के लिए भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 26 सितंबर को यलो अलर्ट है। इसके साथ ही कल 25 सितंबर का दिन माह में सबसे ठंडा दिन रहने का अनुमान है। इस दिन पारे में अच्छी खासी गिरावट आ सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सड़कें हो रही हैं अवरुद्ध
पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन से सड़कों पर यातायात बाधित हो रहा है। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग देर रात से हेल्गू गाड़ व सुनगर के बीच अवरुद्ध हो गया है। मार्ग पर पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिर रहे हैं। भूस्खलन रुकने के बाद मार्ग सुचारु करने की कार्रवाई शुरू हो पाएगी। चमोली जिले में मलारी हाईवे सलधार में बंद हो गया है। बारिश से जिले में कुल 11 ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
देहरादून सहित आसपास के इलाकों में सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। हालांकि बारिश की गति ज्यादा तेज नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 24 सितंबर को राज्य के जिलों में अधिकांश इलाीकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आज चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिले में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही उधमसिंह नगर, हरिद्वार जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट है। राज्य के पर्वतीय जिलों में गर्जन, तेज बौछार, आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 25 सितंबर से लेकर पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऐसे में 25 सितंबर को चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिले में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और शेष जिलों में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट है। 26 सितंबर को पर्वतीय इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने, तेज बौछार, गर्जन की संभावना का यलो अलर्ट है। इसके बाद के दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
यदि हम देहरादून के तापमान की बात करें तो शनिवार दोपहर करीब पौने 12 बजे तक तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। अगले दिन रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट आ सकती है। ऐसे में 25 सितंबर महीने का सबसे ठंडा दिन हो सकता है। 26 सितंबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान घटकर 20 डिग्री रह सकता है। 27 सितंबर से लेकर एक अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ऐसे में रात ज्यादा सर्द रहेंगी। आज से लेकर 28 सितंबर तक देहरादून में कहीं कहीं बारिश की संभावना है। इसके बाद 29 सितंबर से लेकर एक अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में मौसम साफ रहेगा।