देहरादून में भारी बारिश, डीएम ने दिए स्कूलों में छुट्टी के आदेश
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार की देर रात से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार चार अगस्त की सुबह से तो राजधानी में जोरदार बारिश हो रही है। इसके चलते जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून जिले में एक से कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश आज चार जुलाई को एक दिन के अवकाश की घोषणा की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग की ओर से देहरादून में कहीं कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही गर्जन के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, कहीं कहीं बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट है। ऐसे में आज एक दिन उक्त शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आदेश के समय पर सवाल
आदेश में तीन अगस्त की तिथि है, लेकिन इसे सोमवार चार अगस्त की सुबह छह बजकर 55 मिनट और फिर सात बजकर एक मिनट पर जारी किया गया। या तो संबंधित अधिकारी इसे जारी करना भूल गए। या फिर सुबह तक बारिश रुकने का इंतजार होता रहा। हालांकि, आदेश ऐसे समय पर जारी हुए, जब अधिकांश बच्चे घर से स्कूल के लिए निकल गए थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, चार अगस्त से नौ अगस्त तक राज्यभर के जिलों में अधिकांश या अनेक स्थानों पर गर्जन और बौछार के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चार और पांच अगस्त को कई जिलों के लिए ओरेंज और शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। छह और सात अगस्त को राज्यभर के जिलों में येलो अलर्ट है। चार अगस्त की सुबह करीब सवा सात बजे देहरादून का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



