Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 27, 2026

उत्तराखंड में लगातार तीन दिन झमाझम बारिश की उम्मीद, गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। आज चार जून से तीन दिन तक राज्यभर में झमाझम बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही गर्मी से भी राहत मिल सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज चार जून से छह जून तक राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। सात जून को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। आठ जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, सात जून तक बारिश प्रभावित जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकेगी, तेज हवाओं के दौर चलेंगे। साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि भी होगी। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
मंगलवार चार जून की सुबह 11 बजे देहरादून का तापमान 33 डिग्री के करीब था। इसके अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। पांच जून से लेकर 11 जून तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 37, 36, 39, 39, 41, 41, 41 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 25, 24, 26, 26, 27, 27, 27 डिग्री रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।