Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी, आज से चार दिन तक यलो अलर्ट

उत्तराखंड में इन दिनों अमूमन हर जिले में बारिश हो रही है। हल्की और मध्यम बारिश के बीच कई बार तेज बारिश का दौर भी चल रहा है। इसके साथ ही बढ़ते तापमान से भी राहत मिल रही है।

उत्तराखंड में इन दिनों अमूमन हर जिले में बारिश हो रही है। हल्की और मध्यम बारिश के बीच कई बार तेज बारिश का दौर भी चल रहा है। इसके साथ ही बढ़ते तापमान से भी राहत मिल रही है। फिलहाल आगामी एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 27 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बारिश इसके बाद भी होती रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
बुधवार 27 जुलाई की सुबह भी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होती रही। संभावना है कि पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं तेज बौछार पडे़ंगी। साथ ही अन्य पर्वतीय इलाकों के अधिकांश स्थानों पर और मैदानी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में आज कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का हाल
28 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक राज्य के जिलों में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। 28 जुलाई को बागेश्वर, चंपावत, उधमसिंह नगर, 29 जुलाई को देहरादून, नैनीताल जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 जुलाई को देहरादून, चंपावत, नैनीताल जिले में कहीं कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दिन के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
यदि हम आज 27 जुलाई को देहरादून के तापमान की बात करें तो सुबह करीब 11 बजे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। कल 28 जुलाई को भी इसी तरह तापमान रह सकता है। इसके बाद 29 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट संभव है। इसके बाद एक से तीन अगस्त तक इसमें एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।