Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

उत्तराखंड में आज से भारी बारिश का अलर्ट, अलग अलग दिन के लिए यलो, ओरेंज और रेड अलर्ट जारी, गिरेगा तापमान

उत्तराखंड के मैदानी इलाके अक्टूबर माह में भी गर्मी से तप रहे हैं। वहीं पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं हल्की बारिश का सिलसिला चल रहा है। हालांकि मैदानी इलाकों में रात के समय तापमान में कुछ गिरावट से राहत है, लेकिन दिन में अभी गर्मी है। दीपावली से ही वास्तविक रूप से सर्दी का आगमान होता है। ऐसे में अभी तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। फिलहाल आगामी एक सप्ताह तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। ऐसे में अलग अलग दिन के लिए मौसम विभाग ने यलो, ओरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
बुधवार, पांच अक्टूबर की सुबह से ही देहरादून सहित आसपास के इलाकों में धूप के साथ बादल छाए हुए हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। ऐसे में इन स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चकमने, तेज बौछार का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कल छह अक्टूबर के लेकर नौ अक्टूबर तक राज्य के जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसमें छह अक्टूबर को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में हल्की से मध्यम बारिश होगी। सात अक्टूबर से ये बारिश पूरे राज्यभर में होने लगेगी। ऐसे में छह अक्टूबर को कुमाऊं मंडल में ओरेंज अलर्ट और अन्य पर्वतीय इलाकों में यलो अलर्ट, सात अक्टूबर को कुमाऊं के जिलों में के साथ ही उससे सटे गढ़वाल के पर्वतीय जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट है। शेष इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट है। आठ और नौ अक्टूबर को पर्वतीय जिलों के साथ ही अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
बुधवार पांच अक्टूबर की दोपहर 12 बजे देहरादून का तापमान 27 डिग्री के करीब था। इससे न्यूनतम 21 डिग्री पर रहने की संभावना है। देहरादून में आज बादल हैं और कहीं कहीं बारिश हो सकती है, हालांकि संभावना कम है। वहीं, कल छह अक्टूबर को तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन देहरादून में बारिश का सिलसिला आरंभ हो जाएगा और 12 अक्टूबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है। सात अक्टूबर को तापमान में गिरावट होगी और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। आठ अक्टूबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट संभव है। इसके बाद नौ अक्टूबर से तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होगी। नौ अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री तक रहने की संभावना है।