Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

उत्तराखंड में दो दिन रहेगी गर्मी, गहराने लगा जलापूर्ति संकट, 26 जून से पहाड़ों में यलो अलर्ट, मैदानों में 28 से बारिश संभावित

उत्तराखंड में इन दिनों मैदानी क्षेत्र से बादल रूठे हुए हैं। ऐसे में मैदानों में गर्मी में धीरे धीरे इजाफा हो रहा है। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि राजधानी देहरादून के कई इलाकों में फिर से पेयजल संकट गहराने लगा है। गर्मी बढ़ने से पानी की खपत बढ़ गई है।

उत्तराखंड में इन दिनों मैदानी क्षेत्र से बादल रूठे हुए हैं। ऐसे में मैदानों में गर्मी में धीरे धीरे इजाफा हो रहा है। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि राजधानी देहरादून के कई इलाकों में फिर से पेयजल संकट गहराने लगा है। गर्मी बढ़ने से पानी की खपत बढ़ गई है, वहीं जल संस्थान ने पेयजल सप्लाई में कंजूसी करनी शुरू कर दी है। हालांकि पेयजल आपूर्ति के समय बार बार बिजली की अघोषित कटोती भी इसका कारण है।  ये गर्मी 25 जून तक रहेगी। इसके बाद तापमान में कमी आने की संभावना है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में इन दिनों कहीं कहीं बारिश हो रही है। इसकी रफ्तार भी बढ़ने की संभावना है। राज्य मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाके 27 जून तक शुष्क रहेंगे, वहीं पर्वतीय इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। ये बारिश लगातार बढ़ेगी और 26 जून से 28 जून तक जोरदार बारिश के चलते पर्वतीय इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी 28 जून से बारिश की संभावना है। हालांकि, यदि देहरादून की बात की जाए तो फिलहाल मौसम विभाग की रिपोर्ट में बारिश की संभावना कम है, वहीं गूगल सर्च में 26 जून से देहरादून में बादल छाने शुरू होंगे और 27 जून से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। जो कि एक जुलाई तक भी जारी रहेगा। इसके साथ ही तापमान में हर दिन गिवारट दर्ज की जा सकती है।
आज के मौसम का हाल
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, आज 24 जून को चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में मैदानी इलाकों में गर्मी से लोगों को निजात मिलनी मुश्किल है।
आगामी मौसम का पूर्वानुमान
कल यानि कि 25 जून को को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। शेष इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। 26 जून को राज्य के कुमाऊं मंडल के जिलों साथ ही गढ़वाल मंडल के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ये क्रम 27 जून को भी जारी रहेगा। शेष इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 28 जून को राज्य के जिलों में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ और अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
तीन दिन का बारिश का यलो अलर्ट
राज्य मौसम विभाग के मुताबिक, आज 26 जून को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्र में बारिश का यलो अलर्ट है। कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकेगी। तेज बौछार के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। ये क्रम राज्य के पर्वतीय इलाकों में 27 जून को भी जारी रहेगा। 28 जून को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में तीनों दिन संबंधित इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान की स्थिति
यदि हम आज यानि कि शुक्रवार 24 जून के तापमान की बात करें तो देहरादून में सुबह 11 बजे तक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। 25 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 26 जून से तापमान में कमी आएगी। साथ ही आसमान में बादल छाने लगेंगे। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 27 जून को देहरादून में बारिश की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 28 जून को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 29 जून को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 30 जून को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। एक जुलाई को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।