Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 15, 2026

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में अब बढ़ रही गर्मी, देहरादून में चालू हुए पंखे, जानिए मौसम का हाल

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। हालांकि, कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की फुल्की बारिश के छींटे पड़ रहे हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में तो सर्दी है, लेकिन अधिकांश इलाकों में अब गर्मी बढ़ने लगी है। राजधानी देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में तो पंखे होली से पहले ही चालू हो गए थे। अब तो रात को भी पंखे के बगैर काम नहीं चल रहा है। फिलहाल गर्मी से अब राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। कभी कभार तापमान में उतार चढ़ाव जरूर रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम और मौसम का पूर्वानुमान
आज मंगलवार 25 मार्च को राजधानी देहरादून सहित राज्यभर के जिलों में सुबह से ही धूप निकल गई थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज पूरे प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। कल 26 मार्च को उत्तरकाशी जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और शेष जिले शुष्क रहने की संभावना है। 27 और 28 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं मामूली बारिश की संभावना है। अन्य जिले शुष्क रहने की संभावना है। 29 से 31 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
आज मंगलवार 25 मार्च की सुबह करीब पौने 11 तक देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। 26 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 31, 32, 29, 28, 29, 30, 31 डिग्री रह सकता है। 26 मार्च को छोड़कर देहरादून में आज से लेकर एक अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *