Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड में मई व जून की तरह सितंबर में गर्मी, आज बारिश का येलो अलर्ट, जानिए पांच दिन के मौसम का हाल

उत्तराखंड में मई और जून माह की तरह सितंबर में भी गर्मी पड़ रही है। सितंबर माह में कई दिन देहरादून का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। 23 साल में दूसरी बार सितंबर में पारा 35 डिग्री पार हुआ है। हालांकि, सितंबर में अधिकतम तापमान का आल टाइम रिकार्ड वर्ष 1974 में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह की गर्मी मई या जून में पड़ती रही है। मैदानी इलाकों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। वहीं, बार बार बिजली गुल होने से घाव पर नमक छिड़कने का काम भी हो रहा है। हालांकि, अब लगातार बारिश का दौर थम चुका है। फिर भी बारिश थमने की उम्मीद अभी कम है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज आठ सितंबर से लेकर 12 सितंबर तक प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान आज और कल नौ सितंबर को पूरे राज्यभर में आकाशीय बिजली चमकने, कहीं कहीं तेज बौछार की संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 से 12 सितंबर तक उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के लिए कोई चेतावनी नहीं है। अन्य जिलों में इन तीन दिन भी येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
शुक्रवार आठ सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे देहरादून का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। नौ से 15 सितंबर तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री से लेकर 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री रहने की संभावना है। आठ से 15 सितंबर तक दून में बादल रहेंगे। इस दौरान 11 और 12 सितंबर को छोड़कर अन्य दिनों बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।