Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

देहरादून सहित उत्तराखंड के कई जिलों में रुलाने लगी गर्मी, फिर भी मौसम सुहावना

उत्तराखंड में इन दिनों अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क है। मतलब बारिश की संभावना नहीं है। देहरादून सहित अन्य मैदानी क्षेत्र में दिन के समय गर्मी से लोग बेहाल हैं। हालांकि, रात को मौसम सुहावना बना है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र के ऊंचाई वाले जिलों में तो मौसम खुशगवार है। चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नई टिहरी, मसूरी, चकराता सहित अन्य ऊंचाई वाले शहर और गांवों में तो सर्दी का अहसास होता है। फिलहाल उत्तराखंड में मौसम का मिलाजुला असर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
आज बुधवार 26 मार्च की सुबह से ही देहरादून सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में धूप खिल गई थी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज उत्तरकाशी जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। 27 और 28 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। 29 मार्च से लेकर एक अप्रैल तक राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
बुधवार 26 मार्च की दोपहर 12 बजे तक देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है। 27 मार्च से लेकर दो अप्रैल तक देहरादून में अधिकतम तापमान क्रमशः 33, 28, 28, 29, 30, 31, 32 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17, 12, 12, 13, 15, 15, 14 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान सिर्फ 29 मार्च को देहरादून में कहीं कहीं बादल रह सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।