Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 19, 2026

उत्तराखंड में बढ़ने लगी है गर्मी, एक सप्ताह में दून के तापमान में चार डिग्री तक आएगा उछाल

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 21 मार्च तक भी राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। यानि कि बारिश की उम्मीद नहीं है। इसके अगले दो दिन भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। इसके साथ ही राजधानी देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। एक सप्ताह तक ये बढ़ोत्तरी चार डिग्री तक पहुंच सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
रविवार 17 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। 18 से 24 मार्च तक अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 27, 29, 27, 28, 29, 31 डिग्री रहने की संभावना है। यानि सात दिन बाद तापमान में चार डिग्री की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इसी तरह न्यूनतम तापमान 13, 13, 16, 17, 16, 16, 17 डिग्री रहने की संभावना है। 28 मार्च तक देहरादून में कहीं कहीं बादल रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।