Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 13, 2026

दिल में लगी चोट, एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों ने धड़कते दिल के साथ कर दी सर्जरी

नुकीली वस्तु से दिल में लगी गंभीर चोट (पेनिट्रेटिंग इंजरी) के मामले में एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा विशेषज्ञों की टीम ने एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। धड़कते दिल के साथ की गयी इस सर्जरी को चिकित्सीय भाषा में ऑफ-पंप सर्जरी कहा जाता है, जो बहुत ही जोखिम भरी होती है। चिकित्सकों ने जोखिम लिया और उन्हें कामयाबी भी मिली। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बेहद चुनौती पूर्ण तरीके से की गयी यह सर्जरी एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा विभाग की ओर से पिछले सप्ताह 27 अगस्त को की गयी थी। ट्रॉमा सर्जरी विभाग के हेड प्रो. एम. क्यू. आजम ने बताया कि पेनिट्रेटिंग कार्डियक इंजरी (दिल में गहरी चोट लगना) में समय का बहुत महत्व होता है और ऐसे मरीजों की जान बचाने में आपसी तालमेल व टीमवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह सफल परिणाम ट्रॉमा सर्जरी, एनेस्थीसिया, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और नर्सिंग टीमों के बीच बेहतरीन समन्वय (कोऑर्डिनेशन) के कारण ही संभव हो सका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सर्जरी करने वाले ट्रॉमा सर्जन डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि श्यामुपर निवासी 21 वर्षीय अखिल सती को उनके पिता ने 27 अगस्त 2026 को मध्य रात्रि के दौरान गंभीर अवस्था में ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती करवाया था। उन्होंने बताया कि घायल युवक के दिल में किसी बहुत ही नुकीली वस्तु से गहरी चोट लगी है और उसका बीपी लेवल बहुत कम हो गया था। दिल फट जाने से जीवन बचाने के लिए एक-एक मिनट का समय भारी पड़ रहा था। ऐसे में तत्काल सर्जरी करने का निर्णय लिया गया और घायल को इमरजेंसी लाइफ-सेविंग सर्जरी के लिए भेजा गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. नीरज ने बताया कि मरीज की हालत इतनी गंभीर थी कि यह सर्जरी हार्ट-लंग मशीन के बिना करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि सर्जरी उपरांत छह दिनों के गहन इलाज और समर्पित देखभाल के बाद मरीज को तीन सितंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया। सर्जरी करने वाली डॉक्टरों की टीम में ट्रॉमा सर्जन डॉ. नीरज कुमार के अलावा डॉ एकता, डॉ. रुशल और डॉ. गर्वित शामिल थे। जबकि एनेस्थीसिया टीम में डॉ. प्रवीण तलवार, डॉ. संदीप और डॉ. मिन्हाज का विशेष सहयोग रहा। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने सर्जरी करने वाली टीम के कार्यों की सराहना की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने इसे उपलब्धि पूर्ण कार्य बताया। ट्रॉमा सर्जरी विभाग के फैकल्टी डॉ. मधुर उनियाल ने कहा कि इस तरह की चोटों में जीवित रहने की दर (सर्वाइवल रेट) बहुत कम होती है। पिछले सात वर्षों से ट्रॉमा सर्जरी विभाग बहुत मजबूत हुआ है और विभाग इस तरह के दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण मामलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में ट्रॉमा के लिए इस तरह की यह पहली ऑफ-पंप कार्डियक सर्जरी है जो एम्स द्वारा सफलता पूर्वक संपन्न की गयी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।