Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

ग्राफिक एरा अस्पताल के शिविर में 600 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण, दी गई दवाएं

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल ने आज देहरादून में डाकपत्थर के शिशु विद्या मंदिर में एक विशाल बहुविशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 600 मरीजों का परीक्षण करके हॉस्पिटल के चिकित्सा विशेषज्ञों से मुफ्त परामर्श और दवाएं दीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस चिकित्सा शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल गुप्ता, न्यूरो फिजिशियन डॉ. नेहा अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपाली त्यागी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनु भारद्वाज, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.अनूषा रवि, दंत चिकित्सक डॉ. सौरभ भार्गव, जनरल फिजिशियन डॉ. कार्तिक ठाकुर ने लोगों का परीक्षण किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर शिशु विद्या मंदिर डाकपत्थर के प्रबंधन के अध्यक्ष वीर सिंह शाही और सामाजिक कार्यकर्ता योगेश त्यागी मौजूद रहे। डेफोहिल्स दवा कम्पनी की ओर से शिविर में मरीजों को औषधि वितरण किया गया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।