Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 2, 2026

उत्तराखंड में भाजपा के हमले का लक्ष्य हरीश रावत, हिंदुओं को गाली देने पर लगाया दोहरे रवैये का आरोप

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जहां कांग्रेस ने भाजपा पर हमला तेज किया, वहीं, भाजपा कांग्रेस पर हमले के साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत को लक्ष्य लेकर निशाना साध रही है।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जहां कांग्रेस ने भाजपा पर हमला तेज किया, वहीं, भाजपा कांग्रेस पर हमले के साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत को लक्ष्य लेकर निशाना साध रही है। तीसरे विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी इन दोनों ही दलों के खिलाफ मोर्चे पर डटी है। इन सबके बीच आरोप प्रत्यारोपों का दौर तेज हो चुका है। हालांकि कांग्रेस भाजपा पर हमला करने के साथ ही सीएम के साथ ही सरकार के मंत्रियों को भी आड़े हाथ ले रही है।
उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने एक बार फिर पूर्व सीएम एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत पर निशाना साधा। कहा कि तुष्टीकरण की चादर ओढ़ चुकी कांग्रेस को चुनाव पास आते ही हिंदू याद आते हैं। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत को इसमें दोहरा रवैया त्याग कर स्पष्ट करना चाहिए कि वह हिन्दुओ को गाली देने पर सलमान खुर्शीद के वक्तव्य को गलत मानते हैं तो राहुल गाँधी के बयांन पर चुप क्यों है? क्या वह राहुल गांधी के वक्तव्य की निंदा कर उनसे आहत हिन्दू समुदाय से माफ़ी माँगने को कहेंगे ?
कौशिक ने कहा कि जो चुनावी व इच्छाधारी हिंदू दिल्ली में भर-भर के हिंदुओं को गाली दे रहे हैं, उत्तराखंड में कुछ और ही लक्षण दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। खुद को मुसलमानों की पार्टी बताने वाली तथा राम मंदिर निर्माण में रोड़े अटकाकर भगवान राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस हिंदुओं की आस्था को बार बार ठेस पहुचा रही है और चुनाव नजदीक आते ही हिंदुओं की चिंता कैसे हो गयी?
उन्होंने कहा कि हरीश रावत जी यह बताएँ कि उनके विचार सलमान खुर्शीद से या राहुल गांधी में किससे मेल नहीं खा रहे है, क्योंकि दोनो ही हिंदुओं को बदनाम कर रहे हैं व गाली दे रहे हैं। अगर हरीश रावत को सच राहुल गाँधी, खुर्शीद और रशीद अल्वी के बयानों से ठेस पहुँची है तो राहुल गांधी से कहें कि हिंदू समाज से माफी माँगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक सुनियोजित रणनीति और तुष्टीकरण की नीति के चलते हिंदुओं की भावनाओं पर चोट करती रही है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं छद्म आवरण में सहानुभूति का लेप लगाने की कोशिश में जुटे नेताओं को भी जनता माफ नहीं करेगी।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *