Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

महिला उत्पीड़न के खिलाफ दो घंटे के मौन उपवास पर बैठे हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत महिला उत्पीड़न के विरोध में मौन उपवास पर बैठ गए। उनका मौन उपवास दो घंटे का है। इसे लेकर उन्होंने कल भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। आज भी उन्होंने मौन उपवास की पोस्ट के साथ ही वीडियो शेयर की।
हरीश रावत ने कहा कि-आज प्रेम सहिष्णुता, मानवता के साक्षात स्वरूप ईशु का जन्मदिन है। हरिद्वार में मासूम बेटी निर्भया के साथ पाश्विक बलात्कार व हत्या तथा देश में निरंतर बढ़ रही ऐसी घटनाओं से मैं क्षुब्ध हूं। ईशु व गंगा_मैया का स्मरण कर मौनउपवास पर बैठा हूं।
कल भी इसे लेकर हरीश रावत दुख जता चुके हैं। उन्होंने कल भी लिखा था कि- कल क्रिसमस है, मानवता का महानतम् दिवस। ईशु का जन्मदिन स्नेह और प्यार, सहिष्णुता का दिन, सहिष्णुता की सौगातों का दिन। हरिद्वार की घटना ने हमारी एक बेटी निर्भया के साथ वैश्विक बलात्कार और उसकी निर्मम हत्या हुई है। मन बहुत व्यथित है।
ईशु से प्यार और इंसानियत के प्रतीक ईशु से क्षमा चाहने के लिये मैं कल, दिनांक 25 दिसंबर, 2020 को दोपहर 12 से 2 बजे तक अपने देहरादून स्थित आवास पर 2 घंटे के मौन_साधना पर बैठूंगा। ताकि जो समाज में इस तरीके की विकृतियां आ रही हैं, मैं ईशु से प्रार्थना करूंगा कि लोगों को सही रास्ता दिखाएं और ईशु से प्रार्थना करूंगा अपने मौन साधना के दौरान कि भटके हुये लोग रास्ते पर आयें। ये आप ही कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *