Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को लेकर हरीश रावत बोले-फसल उजाड़ने वाले बैल हमलावर भी हैं

उत्तराखंड में भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने करारा तंज कसा है। इसे लेकर उन्होंने पिछले 24 घंटे में दो ट्विट किए।


उत्तराखंड में भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने करारा तंज कसा है। इसे लेकर उन्होंने पिछले 24 घंटे में दो ट्विट किए। आज तो उन्होंने इशारों में यहां तक कह दिया कि जो कांग्रेस से बगावत करके गए वो ऐसे बैल हैं, जो फसल को उजाड़ने के साथ ही हमले भी करते हैं। अब भाजपा ही भुगते। भाजपा ने जैसा किया वैसा ही काटना पड़ेगा।
सोशल मीडिया में हरीश रावत ने लिखा कि- उत्तराखंड भाजपा में सत्ता की खुली लड़ाई चिंताजनक स्थिति बयां कर रही है। कुछ उजाड़ू (फसल उजाड़ने वाला) बल्द (बैल), जिनको भाजपा पैंसारूपी घास दिखाकर हमारे घर से चुराकर के ले गई। उसका आनंद अब भाजपा को भी आ रहा है। इनमें से कुछ बल्द तो उज्याड़ू ही नहीं हैं, मारखोली (हमला करने वाले) भी हैं। भाजपा ने जो बोया उसको काटना पड़ेगा और लंबे समय तक काटना पड़ेगा, 2017 में तो केवल मुझको काटना पड़ा, लेकिन आगे उत्तराखंड को भी काटना पड़ेगा और भाजपा को तो काटना ही पड़ेगा।
इससे पहले उन्होंन कल रविवार को भी पोस्ट डाली थी। इसमें कहा था कि-
उत्तराखंड में फिर राजनैतिक अस्थिरता की चर्चाएं हैं। कुछ लोग दिल्ली में तो, कोई मुंबई में नाह-धोकर के तैयार। राज्य का अस्थिरता के आगोश में जाना। लगता है तयशुदा नियति बन चुकी है। भाजपा के पास अपनी अक्षमता का एक ही जवाब है चेहरा बदलना। धन्य है भाजपा। क्या फार्मूला निकाला जन कल्याण का? उत्तराखंड, राजनैतिक अस्थिरता के लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।