केंद्रीय बजट पर हरदीप सिंह पूरी के दावे हवाई, डॉलर के मुकाबले पतला रुपया, सोने चांदी की कीमत बता रही देश की खस्ता हालतः सूर्यकांत धस्माना
एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि डालर के मुकाबले भारत का रुपया लगातार दुबला होता जा रहा है। पिछले लम्बे समय से नब्बे रुपया प्रति डालर पार है। सोना और चांदी जिस तरह महंगा हुआ है, उससे देश की आर्थिक सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके बावजूद केंद्र की सरकार देश के आर्थिक प्रबंधन व आर्थिक सेहत के बारे में गुमराह करने वाले बनावटी और झूठे आंकड़े पेश कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
धस्माना ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री सरदार हरदीप पूरी की देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता की प्रतिक्रिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र की सरकार वर्ष 2026-27 के बजट में मनरेगा जैसी क्रांतिकारी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को समाप्त कर उसकी जगह जी राम जी जैसी एक योजना लेकर आई है। इसके चलने की कोई गारंटी नहीं। कृषि तथा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण सेक्टरों को कमजोर किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि विज्ञान प्रौद्योगिकी शोध व उच्च शिक्षा के क्षेत्र के लिए इस सरकार के पास कोई दृष्टि नहीं है। जिस विभाग के पूरी मंत्री हैं, उसका सबसे बड़ा स्तंभ ओएनजीसी ही आज खतरे में है। क्योंकि केंद्र की सरकार को तेल व गैस के क्षेत्र में ओएनजीसी व गेल को नहीं, बल्कि अंबानी और अडाणी को मजबूत करना है। धस्माना ने कहा कि कुल मिला कर केंद्र सरकार का बजट 2026 निराशाजनक है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



