Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

हरक ने मांगे दो वर, बीजेपी ने दिया छह साल का वनवास, बोले-उत्तराखंड में आ रही है कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने भाजपा संगठन से दो वर क्या मांगे कि उन्हें पार्टी ने छह साल का वनवास दे दिया। इस पर गुस्साए हरक ने अब कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार आ रही है।

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने भाजपा संगठन से दो वर क्या मांगे कि उन्हें पार्टी ने छह साल का वनवास दे दिया। इस पर गुस्साए हरक ने अब कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार आ रही है। हरक सिंह रावत ने खुद के साथ ही अपनी बहू के लिए बीजेपी से टिकट मांगा था। वहीं, बीजेपी ने उन्हें छह साल के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया। साथ ही सरकार से भी मंत्री पद से हटा दिया। उत्तराखंड बीजेपी सरकार में मंत्री पद से बर्खास्त और बीजेपी से निकाले गए हरक सिंह रावत ने दो टूक कहा है कि अगले महीने होने वाले विधान सभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि वो बिना किसी शर्त के कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि दो दिन पहले वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले थे और चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी। वहीं, पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। बताया जाता है कि हरक सिंह रावत अपनी बहू अनुकृति के लिए लैंसडौन विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे। काफी समय से हरक सिंह रावत के कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
हरक सिंह रावत को बीजेपी ने रविवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया. भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर रावत को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हवाले से उन्होंने बताया कि अनुशासनहीनता के चलते रावत को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उधर, हरक सिंह रावत ने कहा कि सोशल मीडिया में चली खबरों को आधार बनाकर मुझे संगठन और सरकार के निष्कासित किया गया। मैं तो भाजपा से कहीं नहीं जा रहा था। मैं तो बीजेपी नेताओं से मुलाकात करने दिल्ली आया और तभी पता चला कि मुझे निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुझसे बात तक नहीं की गई और मेरे खिलाफ कार्रवाई कर दी गई। इतना बड़ा निर्णय, मैं उनकी सरकार में कैबिनेट मंत्री था। प्रह्लाद जोशी जी ने मुझे बुलाया था। उनसे मिलने दिल्ली आया था। तब तक पता चला कि मुझे निष्कासित कर दिया। साथ ही कहा कि अब मैं कांग्रेस में जाऊंगा। कांग्रेस से बात करूंगा। बगैर किसी शर्त के कांग्रेस में जाऊंगा। कांग्रेस की सरकार लाने के लिए निस्वार्थ होकर काम करूंगा।
यह भी पढ़ें: बहू और अपने लिए मांगे दो टिकट, सरकार और संगठन से कटा अपना पत्ता, अब किसका टिकट काटते हैं हरक, या फिर..