उत्तराखंड में गनर अब इन स्थानों पर जमा करा सकेंगे अपने शस्त्र, डीजीपी ने की नई व्यवस्था
उत्तराखंड में पुलिस महानिदेशक ने गनर को शस्त्र जमा कराने संबंधी बड़ी राहत दी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए एक और पहल की।
उत्तराखंड में पुलिस महानिदेशक ने गनर को शस्त्र जमा कराने संबंधी बड़ी राहत दी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए एक और पहल की। वीआइपी की सुरक्षा में नियुक्त शैडो, गनर को अब छुट्टी पर जाने से पहले अपने शस्त्र को जमा कराने के लिए अपने नियुक्ति जनपद नहीं जाना पड़ेगा। वह अब अपने नजदीकी थाने या पुलिस लाइन में शस्त्र जमा कर छुट्टी के लिए जा सकेंगे।सुरक्षा श्रेणी से संरक्षित वीआइपी के एक जनपद से अन्य जनपद में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान यदि उनकी सुरक्षा में नियुक्त शैडो, गनर को इमरजेंसी में अवकाश चाहिए तो वह अपने नियुक्ति जनपद को व्हाट्सएप पर छुट्टी का आवदेन पत्र भेजकर अवकाश स्वीकृत करा सकते हैं। अवकाश पर जाने से पहले शैडो व गनर को शस्त्र जमा करने अपने नियुक्ति जनपद भी नहीं जाना होगा। वह नजदीकी थाने या पुलिस लाइन में शस्त्र जमा करके अवकाश पर जा सकेंगे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






