Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

घर के आंगन में सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ा रहे व्यक्ति को उठा ले गया गुलदार, घर से तीन किमी दूर जंगल में मिला शव

सोमवार की सुबह घर के आंगन में सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ा रहे व्यक्ति को गुलदार उठा ले गया। वह घसीटता हुआ उसे जंगल की ओर ले गया और अपना निवाला बना दिया।

सोमवार की सुबह घर के आंगन में सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ा रहे व्यक्ति को गुलदार उठा ले गया। वह घसीटता हुआ उसे जंगल की ओर ले गया और अपना निवाला बना दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। घटना उत्तराखंड में टिहरी जिले के नरेंद्र नगर ब्लाक के पसर गांव की है।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह पसर गांव निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ भगत अपने घर के आंगन में पूजा पाठ के बाद सूर्य अर्घ्य चढ़ा रहे थे। तभी गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया। गुलदार उन्हें घसीट कर ले गया। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए। राजेंद्र सिंह उर्फ भगत की तलाश की गई। घसीटने के निशान को देखते हुए ग्रामीणों ने जंगल में तलाश की। घर से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल में राजेंद्र सिंह उर्फ भगत का शव बरामद किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बताया कि धामन्दस्यू पट्टी के पसर गांव में पिछले लंबे समय से गुलदार सक्रिय है। गुलदार कई व्यक्तियों पर हमला कर चुका है। बीती रात भी गुलदार ने फसर गांव में स्थानीय निवासी वीर सिंह पर हमला किया था। इससे वह घायल हो गए। 28 जनवरी को भी गुलदार ने गांव के समीप ही एक महिला को मार डाला था। उन्होंने बताया कि आदमखोर गुलदार के सक्रिय होने से लोग बच्चों को भी स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।