Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

मां की पीठ पर चढ़ी चार साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, घर से कुछ दूर मिला शव

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले में घर के दरवाजे के पास मां की पीठ में बैठी चार साल की बच्ची को गुलदार उठा ले गया। तलाश करने पर बच्ची का क्षत विक्षत शव घर से करीब दो सो मीटर दूर पड़ा मिला। घटना शनिवार देर शाम सवा सात से साढ़े सात बजे के बीच की है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत है। ग्रामीण प्रशासन और वन विभाग से तेंदुए को मारने की मांग कर रहे हैं। बेरीनाग तहसील में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व भट्टी गांव में तेंदुए ने नौ बर्षीय बालिका और लगभग चार साल पूर्व जाख रावत में पांच साल के बच्चे को अपना निवाला बनाया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया जा रहा है कि बेरीनाग तहसील के अंतर्गत चचरेत ग्राम पंचायत के जोग्यूड़ा सुनधारा निवासी पान सिंह महरा की चार साल की बेटी भारती अपनी मां की पीठ पर थी। मां बच्ची को लेकर आंगन से घर के अंदर जाने के लिए दरवाजे पर पहुंची। इसी दौरान घर से बाहर गुलदार ने झपट्टा मारा और बच्ची को उठा ले गया। यह देखकर मां चिल्लाई, लेकिन वह अंधेरे में गायब हो गया। ग्रामीण भी लाठी लेकर शोर मचाते हुए उस दिशा की तरफ दौड़े जहां गुलदार भागा था। कुछ दूर आगे बच्ची का क्षत विक्षत शव मिला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना वन विभाग और प्रशासन को दी । सूचना मिलते ही वन कर्मी और राजस्व टीम गांव पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका का पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी दो बेटियां हैं। भारती छोटी बेटी थी। गुलदार ने एक सप्ताह पूर्व गांव में दो बछड़े भी मारे थे।