Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

श्रमिकों के टेंट में घुसा गुलदार, सो रहे युवक को घसीटने का किया प्रयास, ऐसे बची जान, श्रमिक खाली करने लगे डेरे

उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की तड़के चार बजे टेंट में सो रहे एक श्रमिक को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया।

उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की तड़के चार बजे टेंट में सो रहे एक श्रमिक को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। गुलदार इस युवक को उठाकर ले जाने का प्रयास कर रहा था। अन्य लोगों के शोर मचाने पर गुलदार उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। घटना से श्रमिकों में दहशत है। वे सामान लेकर डेरे छोड़ने लगे हैं और सुरक्षित स्थान की ओर रुख कर रहे हैं।
घटना पौड़ी जिले में द्वारीखाल प्रखंड की है। ग्राम कांडी में नेपाली श्रमिकों के डेरे हैं। यहां वे टेंट में रह रहे हैं। इस डेरे में घुसकर एक व्यक्ति को गुलदार ने बुरी तरह घायल कर दिया। सुबह करीब चार बजे गुलदार ग्राम कांडी के समीप लगे नेपाली श्रमिकों के टेंट में घुस गया। उसने टेंट के भीतर सो सो रहे वीर बहादुर (32 वर्ष) पर हमला कर दिया। गुलदार ने उससे टेंट से बाहर खींचने का प्रयास किया, लेकिन अन्य श्रमिकों ने शोर मचा दिया।

इस पर गुलदार ने उसे छोड़ दिया। फिर एकाएक दोबारा से दबोच लिया। इस पर साथियों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया। तब जाकर गुलदार टेंट से बाहर निकल जंगल की ओर भाग गया। ग्राम प्रधान प्रहलाद सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है।

बताते चलें कि ग्राम कांडी से सटे ग्रामसभा किनसुर के राजस्व ग्राम बागी में एक जुलाई की शाम गुलदार ने एक युवक को निवाला बना दिया था। घटना के बाद वन विभाग ने घटनास्थल पर पिंजरा लगाया, लेकिन गुलदार अभी तक पिंजरे में नहीं फंसा है। इधर ग्राम सभा किनसुर के प्रधान दीपचंद ने बताया कि घटना के बाद से लगातार क्षेत्र में गुलदार घूमता नजर आ रहा था। बताया कि उनकी ओर से इस संबंध में वन विभाग को सूचित किया गया, लेकिन वन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। नतीजा एक बार फिर गुलदार ने हमला कर दिया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।