Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 27, 2026

कालागढ़ में मिला दुर्लभ प्रजाति का मिला ग्रीन वाईन स्नेक, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

उत्तराखंड के कालागढ़ क्षेत्र में पहली बार वाइन स्नेक की मौजूदगी मिली है। पेड़ पर मिले इस सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है। जल्दी से ये सांप नजर नहीं आता है।


उत्तराखंड के कालागढ़ क्षेत्र में पहली बार वाइन स्नेक की मौजूदगी मिली है। पेड़ पर मिले इस सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है। जल्दी से ये सांप नजर नहीं आता है। साथ ही इसमें जहर होता है। ऐसे में इसे भी खतरनाक माना जाता है।
उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कालागढ़ के जंगल सांपों की अनेक प्रकार की प्रजातियां मिलती हैं। इस क्षेत्र के जंगल जैव विविधता से भरे पड़े हैं। पहली दफा कालागढ़ की सिंचाई विभाग की कालोनी के पास एक पेड़ पर लोगों ने एक विचित्र प्रकार के सांप को देखा। यह हरे रंग का था। हरे रंग का सांप को देखकर लोगों ने मौके पर सांप मित्र दीपक कुमार को बुलाया। दीपक कुमार ने सांप को पकड़कर कार्बेट पार्क के जंगल में छोड़ दिया।
दीपक कुमार ने बताया कि इस प्रकार का सांप वर्षा वनों में पाया जाता है। कालागढ़ की लकडघाट कालोनी में कुछ महिने पहले हरा सांप दिखाई दिया था। उसका फोटो बहुत ही धुंधली स्थिति में आया था। दीपक ने बताया कि यह मध्यम जहरीला होता है। इसे लता सांप के नाम से भी जाना जाता है। लोग इसे कम जहरीला समझ लेते हैं। इसी गलती से लोगों की जान पर बन जाती है।