उत्तराखंड स्टेट स्किल कम्पटीशन में ग्राफिक एरा के शौर्य और माधव प्रथम, बनेंगे विश्व चैंपियनशिप का हिस्सा
उत्तराखंड स्टेट स्किल कम्पटीशन 2023 में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट के छात्र शौर्य भटनागर और माधव अग्रवाल अव्वल रहे। उत्तराखंड स्टेट स्किल कम्पटीशन, भारत सरकार के नेशनल स्किल्स डेवलपमेंट कारपोरेशन और राज्य सरकार की स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया। यह तीसरा मौका है कि जब ग्राफिक एरा का चयन इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को होस्ट करने के लिए किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता 2024 में पेरिस फ्रांस में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा है। ग्राफिक एरा के शौर्य भटनागर को रेस्टोरेंट स्किल्स और माधव अग्रवाल को होटल रिसेप्शन केटेगरी में पहला सथान मिला। राज्य के विभिन्न होटल मैनेजमेंट संस्थानों से करीब 51 छात्र छत्राओ ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
जूरी मेंबर्स ने इन छात्र छत्राओ का उनकी तकनीकी जानकारी और होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र से जुड़ी हुई स्किल्स के आधार पर मापा। इस मौक़े पर ग्राफिक एरा के होटल मैनेजमेंट विभाग के विभागाध्यक्ष अमर प्रकाश डबराल मौजूद रहे। गौरतलब है कि ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। ये रिकॉर्ड लिम्का बुक और गिनीज बुक में दर्ज हैं। इसके साथ ही ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कई शोधों से संस्थान का नाम ऊंचा किया और इन शोधों का पेटेंट भी हो चुका है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


